• Tue. Mar 10th, 2026

कोसीकलां के गांव खरोट में विवाद में गिरफ्तारी पर महिलाओं का थाना पर प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Mar 9, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। कोसीकलां के गांव खरौट में पुरानी रंजिश को लेकर दो दिन पूर्व हुए विवाद में पुलिस कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये लोगों का विरोध करने दो दर्जन महिलाओं के साथ थाना पहुंचे। लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने दूसरे पक्ष पर महिलाओं से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुये प्रार्थना-पत्र दिया है। बताते चलें कि शनिवार को गांव खरौट में पवन विद्युत पोल से लाईट न आने के कारण केबिल को सही कर रहा था। आरोप है कि इस पर पड़ोसी भीम, लेखराज, भूरा, बृद्वा और प्रवीन ने लाठी डण्डों से हमला कर पवन और जितेन्द्र को घायल कर दिया था। पुलिस ने तहरीर मिलने पर काईवाई करते हुए रविवार को दो युवकों को गिरफ्तार थाने ले आयी। युवकों की गिरफ्तारी से नाराज दर्जनों महिला-पुरुषों ने थाना कोसीकलां पहुंच पुलिस की कार्यप्रणाली की निन्दा करते हुए विरोध प्रर्दशन करने लगे। महिलाओं का आरोप है कि पहले पवन, प्रवीन के द्वारा महिलाओं के साथ छेडखानी की थी, जबकि हमारे द्वारा कोई घटनाक्रम को अंजाम दिया नहीं गया है। करीब चार माह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर विद्युत सही करने के नाम पर दोनों लोगों द्वारा घर पर हमला किया और महिलाओं के द्वारा अभ्रद भाषा का प्रयोग किया गया है। पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की है वह गलत है। इस दौरान पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामला शांत किया।प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह ने बताया कि जांच में दोनों लोग दोषी पाये गये थे, इनका शांति भंग में चालान किया गया है। दूसरे पक्ष ने भी प्रार्थना पत्र दिया है मामले की जांच कराकर दोषियो के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.