• Mon. Feb 9th, 2026

कान्हा की नगरी से पुरोहितों को वेतन देने की उठी मांग

ByVijay Singhal

Jan 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली में योजना लागू होने से उत्साहित अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने मथुरा के साथ-साथ देश भर के पुरोहितों को वेतन देने की आवाज बुलंद की है। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है। संगठन के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने बताया है कि बीते दिनों दिल्ली सरकार ने पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना के तहत पुरोहितों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये देने की घोषणा की है। वहां की सरकार का पुरोहितों के हित के लिए एक अच्छा निर्णय माना जा रहा है। इसी कदम से उत्साहित संगठन के पदाधिकारियों ने भारत सरकार से देश भर के पुरोहितों को वेतन देने की मांग उठाई है। साथ ही देश के पुरोहितों की जनगणना कराने का भी आग्रह किया है। मुख्य संरक्षक ने बताया है कि कान्हा की नगरी में करीब 20 हजार पुरोहित हैं। इनमें सबसे ज्यादा मथुरा में 5 हजार, वृंदावन में 1500 से दो हजार, गोवर्धन में 800 के करीब पुरोहित हैं। ऐसी ही कई घाटों समेत तीर्थ स्थानों पर पुरोहित जजमानी कर रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.