• Sun. Mar 29th, 2026

संदिग्ध परिस्थिति में दिल्ली की युवती ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

ByVijay Singhal

Sep 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली दिल्ली की युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। ब्रज चिकित्सा संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए परिजनों को जानकारी दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मथुरा में रहकर नेटवर्क मार्केटिंग का काम करने वाले जालौन निवासी पुरुष मित्र से अनबन होने पर उसने आत्महत्या का कदम उठाया है। नई दिल्ली स्थित नवजीवन नगर कैंप, निवासी 22 वर्षीय मीनू पुत्री मोहन सिंह गोवर्धन रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी के एक मकान में पिछले दिनों ही किराए पर रहने को पहुंची थी। मीनू ब्रज चिकित्सा संस्थान, दरेशी रोड से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर मकान मालिक द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि युवती के मोबाइल की कॉल और मैसेज का रिकॉर्ड देखा गया। इसमें सामने आया कि वह जालौन के एक युवक, जो कि मथुरा में रहकर नेटवर्क मार्केटिंग की नौकरी करता है। उससे बातचीत करती थी। दोनों शादी करने की भी प्लानिंग कर चुके थे। शुक्रवार को किसी बात पर इनमें अनबन हुई। इसके बाद युवक ने मीनू का फोन नहीं उठाया। इसी बात से वह तनाव में थी। उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी है। उनकी ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.