• Tue. Feb 17th, 2026

साध्वी ऋतंभरा के जन्म उत्सव पर शिरकत करेंगे रक्षा मंत्री, धार्मिक और सामाजिक जगत की हस्तियां भी रहेंगी मौजूद

ByVijay Singhal

Dec 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में हिंदू वादी नेता और धर्म गुरु साध्वी ऋतंभरा का 60 वां जन्म उत्सव उनके शिष्य धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। षष्ठी महोत्सव के नाम से इस उत्सव को 3 दिन मनाया जायेगा। 30 दिसंबर 2023 से लेकर 1 जनवरी 2024 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री सहित कई प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। वात्सल्य ग्राम के तत्वावधान में वात्सल्य मूर्ति साध्वी ऋतंभरा के भौतिक जीवन के 60 वर्ष पूर्ण होने पर 30, 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी 2024 को भव्य षष्ठीपूर्ति महोत्सव मनाया जाएगा।महोत्सव की अध्यक्षता श्री श्री अनंत श्री विभूषित युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज करेंगे। महोत्सव में सीएम योगी के साथ साथ आध्यात्मिक जगत से जूना अखाड़े के पूज्य स्वामी अवधेशानंद महाराज, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के गोविंद गिरी जी महाराज, चित्रकूट धाम के पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज, योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण आदि उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही राजनीतिक जगत से विभिन्न राजनैतिक हस्तियां उपस्थित रहेंगी, जिनमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, साध्वी निरंजन ज्योति, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सांसद हेमा मालिनी, वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु त्रिवेदी व अन्य विद्वान विभूतियां भी उपस्थित रहेंगी। यह जानकारी देते हुए महोत्सव की संयोजिका साध्वी सत्यप्रिया ने बताया कि दीदी मां हमारी गुरु हैं और हम सब गुरु भाई बहन मिलकर के गुरुदेव का षष्ठीपूर्ति महोत्सव पूरी गरिमा और हर्षोल्लास के साथ 30, 31 दिसंबर 2023 एवं 1 जनवरी 2024 को परम शक्ति पीठ के तत्वावधान में वात्सल्य ग्राम में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर तीनों दिन विद्वान याज्ञिक विष्णु कांत शास्त्री के नेतृत्व में शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.