• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा के विश्राम घाट पर हुआ दीप दान

ByVijay Singhal

Nov 6, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा आयोजित 4 दिवसीय प्रसिद्ध कंस वध मेला का समापन दीप दान के साथ हुआ। यमुना के पवित्र तीर्थ विश्राम घाट पर परिषद पदाधिकारी और भक्तों ने भव्य दीप दान किया और मेला के सकुशल संपन्न होने पर मां यमुना का प्रणाम कर आभार जताया। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा आयोजित चार दिवसीय श्री कृष्ण महोत्सव कंस वध मेले के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत देव उठावनी एकादशी पर परिषद के पदाधिकारी और श्रद्धालु विश्राम घाट पर एकत्रित हुए। इसके बाद संगठन के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक द्वारा मां यमुना जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद परिषद के अध्यक्ष राकेश, राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी,महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट व सभी पदाधिकारियों युवा समिति के सदस्य ने सभी दीपों को प्रज्वलित किया। उसके बाद यह दीप दान एक भव्य दीप दान के रूप में परिवर्तित हो गया। पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर यमुना में किए गए दीप दान के कारण वहां का दृश्य मनोहारी बन गया।
कंस वध मेला के तहत तीसरे दिन गुरुवार की शाम को कंस का वध कर अन्याय पर न्याय की जीत का उत्सव मनाया गया। कंस के 18 हाथ ऊंचे पुतले को पहले कंस की रंगशाला में जमीन पर गिराया गया और उसके बाद लाठियों से चतुर्वेदी समाज के लोगों द्वारा पिटाई की गई। कंस वध के बाद विजय उत्सव मनाते हुए भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली गई। जिसमें भगवान कृष्ण और बलराम के हाथी पर विराजमान स्वरूप को देख श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक नवीन नागर,गिरधारी लाल पाठक,कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी,दुबई शाखा के पदाधिकारी राजेश चतुर्वेदी,अजीत चतुर्वेदी, मुंबई शाखा के उपाध्यक्ष अरविंद चतुर्वेदी ,जे पी चतुर्वेदी, युवा समिति अध्यक्ष योगेश चतुर्वेदी बल्लू,आशीष चतुर्वेदी युवा समिति,बड़ौदा शाखा के हजारी लाल पाठक,अमित पाठक आशीष चतुर्वेदी,अमित चतुर्वेदी,आनंद पाठक,गोपाल चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी,संजय एल्पाइन, मनोज पाठक आदि सभी पदाधिकारी एवं भक्त मौजूद थे.भक्तजनों ने दीप प्रज्वलन कर मां यमुना को नमन किया और सफल आयोजन के लिए आभार जताया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.