हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में तहसील मुख्यालय स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर दो दिन से सर्वर ठप पड़ा है। इससे रजिस्ट्री कराने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। छाता सब रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वर न चलने की वजह से लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान भीड़ आपस में धक्का-मुक्की करने लगी। रजिस्ट्री करने पहुंचे कोटवन निवासी मोहर राम ने बताया कि वह जमीन का बैनामा कराने आए हैं। टोकन भी ले लिया है। बुधवार को भी नंबर न आने के कारण वह लौट गए। कोसीकलां के कृष्णा ने बताया कि 12 बजे से रजिस्ट्री कार्यालय में खड़े हुए हैं, शाम 5 बजे तक नंबर नहीं आ पाया है। वहीं अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार से समस्या का समाधान करने की मांग की। सब रजिस्ट्रार छाता अरुण प्रकाश ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण सर्वर डाउन है। इस वजह से रजिस्ट्री नहीं हो पा रही हैं।
7455095736
