हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के खिड़की मोहल्ला से 14 अक्तूबर को लापता टेंटकर्मी का शव रविवार को छाता क्षेत्र में मिला। शरीर से सिर अलग पड़ा था। पुलिस ने शव से कुछ दूरी पर मृतक का सिर बरामद किया है। शव कई दिन पुराना होने के कारण उसके अंदर कीड़े तक पड़ गए। पुलिस ने मृतक अधेड़ की बाइक भी वारदात स्थल से कुछ दूरी पर नहर किनारे से बरामद की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला खिड़की निवासी 50 वर्षीय प्रमोद कुमार रुहेला अपने दोस्त के टेंट की दुकान पर काम करते थे। मृतक के साले चंद्रशेखर जो कि मथुरा तहसील में लेखपाल हैं उन्होंने बताया 14 अक्तूबर को प्रमोद लापता हो गए। 24 घंटे बाद थाना शेरगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कराई। मृतक के मोबाइल पर काल की, लेकिन रिसीव नहीं हुई। तीन दिन बाद फोन बंद हो गया। बाद में फोन खुला, लेकिन घंटी जाती रही। मोबाइल की लोकेशन छाता थाना क्षेत्र अंतर्गत खायरा नहर (भदावल) की मिली। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जाकर देखा, मगर कुछ नहीं मिला। मृतक के साले के अनुसार परिजन अपने स्तर से भदावल की ओर तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार की शाम छाता थाने से फोन आया कि एक शव मिला है। परिजन शिनाख्त के लिए पहुंचे और प्रमोद के रूप में उसकी शिनाख्त की। शव में कीड़े पड़ गए हैं। मृतक की बाइक शव के पास मिली है, बाइक की हेडलाइट क्षतिग्रस्त है। इस आधार पर पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है, लेकिन सिर और धड़ अलग मिलने के बाद भी हत्या की वारदात स्वीकारने को तैयार नहीं है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन इसमें भी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। इससे पुलिस की परेशानी को और बढ़ा दिया है। छाता थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया दुर्घटना में मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। शव जिस स्थान पर मिला है, वहां हत्या के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। बाइक क्षतिग्रस्त मिली है। इसके बाद भी पुलिस परिजनों के आरोपों को सही मानते हुए प्रत्येक बिंदु पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत का कारण पता न चलने पर चिकित्सकों ने हड्डी एवं दांत सुरक्षित कर पुलिस को सौंप दिए हैं। ताकि पुलिस आवश्यकता पड़ने पर डीएनए जांच में इनका प्रयोग कर सके। पुलिस भी परिजनों की आशंका के आधार पर डीएनए जांच कर मामले को सुलझाने की सोच रही है। मृतक की जिस तरह से हत्या की गई है उससे प्रथमदृष्टया यही प्रतीत होता है कि पुरानी दुश्मनी के चलते पहले उसका अपहरण किया। उसके बाद उसकी हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार हत्यारों के आक्रोश का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मृतक की हत्या के बाद उसका सिर काटा और उसे फेंक दिया। हत्यारों इतने बैखोफ होंगे कि उन्हें पुलिस का तनिक भी डर नहीं है। तभी तो उसकी बाइक को भी नहर किनारे छोड़ दिया। इतना सब होने के बाद भी पुलिस द्वारा मौत दुर्घटना में होना बताया जाना आश्चर्यचकित करने वाली बात है। पुलिस मामले को दुर्घटना मानकर हत्या जैसे जंघन्य अपराध से बचना चाहती है। परिजन अभी पुरानी दुश्मनी की बात तो स्वीकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन शव की हालत देखकर यही प्रतीत हो रहा है कि पुरानी दुश्मनी के कारण उसकी हत्या की गई होगी। चाचा के बेटे मोनू ने बताया कि मृतक ने अपने बेटे चंद्रकांत रुहेला को रात 11 बजे फोन किया और बताया कि उसे आने में देरी हो जाएगी। वह किसी से अपने पैसों का तगादा करने जा रहा है। इसके बाद जब बेटे ने एक घंटे बाद फोन किया तो मृतक का फोन बंद मिला।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes