हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना बरसाना अंतर्गत बेटे की शिकायत करने थाने गयी जाटव मोहल्ला निवासी महिला की अचानक तबियत बिगड़ने से थाने में ही मौत हो गयी। इसके चलते पुलिस में हडकंप मच गया। पुलिस ने मृतका के शव का पैनल और वीडियोग्राफी के मध्य पोस्टमार्टम कराया। उसमें मृत्यु का कारण हार्ट अटैक आया। कस्बा बरसाना के जाटव मोहल्ला निवासी महिला सरोज देवी (60) के दो बेटों में विवाद हो गया था। बताते हैं कि इसको लेकर पीड़ित मां उनकी शिकायत करने शाम को थाना बरसाना गयी थी, तभी उसकी अचानक थाने में ही तबितय बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी। इससे थाना पुलिस में हडकंप मच गया। पुलिस आनन-फानन में सीएचसी भिजवाया। वहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने मृतका का शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने महिला की मृत्यु के सही कारणों की जानकारी करने को लेकर चिकित्सीय पैनल से वीडियोग्राफी के मध्य पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक बरसाना अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि महिला की अचानक तबियत खराब होने पर ह्दयगति रुकने से मौत हो गयी। पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। वहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण भी हार्ट अटैक के चलते होना आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के तीन बेटे थे। दो इसके पास रहते थे एक अलग रहता था। वह परिक्रमा मार्ग में मेंहदी लगाकर पैसा कमाकर अपने साथ रह रहे दोनों बेटों को देती थी। वह उन पैसों से नशेबाजी कर आपस में लड़ते थे। शनिवार को भी विवाद हुआ था। इसकी शिकायत करने आयी थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
