• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा में निर्माणाधीन फैक्ट्री में दो मजदूरों की मौत, पुलिसजांच के लिए मौके पर पहुंची

ByVijay Singhal

Dec 24, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  थाना कोसिकलां के अंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन फैक्ट्री अमित इंटरप्राइजेज यूनिट 2 में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से आसपास के लोगों एवं फैक्टरी के अंदर काम कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने प्राथमिक उपचार के लिए दोनों ही मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। डॉक्टर ने दोनों ही मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी कर घटनास्थल का बारीकी से मौका मुआयना किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों मजदूरों के मृत शवों का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के संबंध में फैक्ट्री मालिक एवं मजदूरों के ठेकेदार से पूछताछ करने में जुटी हुई है।पुलिस के मुताबिक मैं मृत मजदूर अनिल उम्र 40 वर्ष निवासी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश एवं दूसरा मुकेश उम्र 35 वर्ष निवासी बिहार के रहने वाले हैं। घटना को लेकर घटनास्थल पर मौजूद साथी मजदूर एवं फैक्ट्री के गार्ड सतपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की दो मजदूरों के साथ अन्य मजदूर भी कार्य कर रहे थे। इस दौरान सीट बेल्ट स्लिप हो जाने के कारण यह घटना हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.