• Tue. Feb 10th, 2026

तीन साल से वृंदावनवास कर रहीं विदेशी महिला की मौत

ByVijay Singhal

Jan 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्णा ग्रीन अपार्टमेंट के एक फ्लैट में पिछले तीन साल से वृंदावनवास कर रहीं विदेशी महिला की मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित थीं। रविवार सुबह हुई मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने शव को परिक्रमा मार्ग स्थित अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है और दूतावास को सूचना दी है। कृष्णा ग्रीन के एक फ्लैट में रूस के चेल्याबिंस्क शहर निवासी एलेकजेंड्रा अर्जोवा (54) अपनी साथी महिला के साथ वर्ष 2022 से वृंदावनवास कर कृष्ण भक्ति कर रही थीं। कैंसर से पीड़ित विदेशी महिला का उपचार दिल्ली के अस्पताल में चल रह था। रविवार सुबह करीब 11 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। फ्लैट में साथ रह रहीं विदेशी महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। ओमैक्स पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि रशियन महिला के शव को परिक्रमा मार्ग स्थित भक्ति वेदांत हॉस्पिटल में सुरक्षित रखवा दिया है। रशियन दूतावास को सूचित कर दिया है। वहां से एनओसी आने के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.