• Tue. Feb 17th, 2026

भोलेनाथ के जलाभिषेक को निकले, रास्ते में यूं आई मौत; पलक झपकते ही तीन दोस्तों ने तोड़ दिया दम

ByVijay Singhal

Aug 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा में सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। कावंड़िये बाइक से जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा सुरीर थाना क्षेत्र के नागला परसोती में हुआ।
इंस्पेक्टर संजीव कांत मिश्रा ने बताया कि तीनों कावंड़िये सुरीर थाना क्षेत्र के बीजऊ गांव के निवासी थे। उनकी पहचान 18 वर्षीय मानव, 21 वर्षीय उसका दोस्त वेद प्रकाश, 20 वर्षीय दोस्त नरेश के रूप में हुई। यह लोग रविवार की शाम अपने 22 साथियों के साथ डाक कावड़ लेने के लिए निकले थे। यह बुलंदशहर के राजघाट अलग-अलग वाहनों से गए थे। वहां से गंगाजल लेकर सोमवार सुबह वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचे। यहां जलाभिशेक के बाद सभी अपने घर लौट रहे थे। एक बाइक पर नरेश, मानव और वेद प्रकाश सवार थे। नगला परसौती में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से इन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि वेद प्रकाश पेशे से डिप्लोमा इंजीनियर था। वर्तमान में गुड़गांव की एक ऐसी कंपनी में नौकरी कर रहा था। मानव पलवल में नौकरी करता था। इंस्पेक्टर के अनुसार नरेश के परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.