हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।अधिष्ठाता, पशु चिकित्सा संकाय, प्रोफेसर विकास पाठक तथा अधिष्ठाता, स्नातकोत्तर, प्रोफेसर अर्चना पाठक सम्मानित।
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के अधिष्ठाता, प्रोफेसर विकास पाठक तथा अधिष्ठाता, स्नातकोत्तर प्रोफेसर अर्चना पाठक को एशोसिएसन ऑफ एनिमल साइंटिस्ट द्वारा फेलों की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अपोलो पशु चिकित्सा महाविद्यालय, जयपुर में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय नागपुर के कुलपति नवीन वी पाटील रहे । इसके अलावा राजस्थान पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतीश कुमार गर्ग तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, मथुरा के पूर्व कुलपति प्रोफेसर ए. सी. वाश्नेय, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । अधिष्ठाताओं को उनके उत्कृष्ट शिक्षा तथा शोध कार्य हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने सम्मानित अधिष्ठाताओं को शुभकामना तथा बधाई ज्ञापित किया।
7455095736
