हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज क्राइम ब्यूरो प्रशांत शर्मा
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी होली गेट मंडल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता अभिषेक चतुर्वेदी पर उस समय जानलेवा हमला किया गया जब वे कोर्ट जा रहे थे। यह हमला उनके ही क्षेत्र में रहने वाले माधव चतुर्वेदी नामक युवक ने लोहे के तार से बने छल्ले से किया। सूत्रों के अनुसार, हमलावर ने अभिषेक चतुर्वेदी के गले में लोहे का तार डालकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। समय रहते हुए अभिषेक ने साहस का परिचय देते हुए स्वयं को हमले से बचाया, जिससे उनकी जान बच सकी। यह पूरी घटना न्यायिक परिसर की ओर जाते समय रास्ते में हुई। घटना के बाद पीड़ित ने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। इस हमले से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष देखा जा रहा है। सभी ने दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा युवा मोर्चा तथा अधिवक्ताओं के समुदाय ने इस घटना की घोर निंदा की है और प्रशासन से तत्काल न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
