• Sat. Feb 14th, 2026

नंदगांव में भाजपा नेता दान बिहारी चौधरी पर जानलेवा हमला, फायरिंग और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप; तीन घायल

ByVijay Singhal

Feb 14, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। भाजपा नेता एवं नगर पंचायत नंदगांव अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी दान बिहारी चौधरी उर्फ दानो नेता पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे जानलेवा हमला किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने दिवाका थोक स्थित उनके घर में घुसकर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि फायरिंग भी की। घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दानबिहारी चौधरी ने बताया कि हमलावर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से लैस थे। उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा और जमकर उत्पात मचाया। नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। हमले के दौरान दान बिहारी चौधरी की नई कार समेत कुल तीन वाहनों को कुल्हाड़ियों से काटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि दान बिहारी चौधरी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के करीबी समर्थक हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.