• Tue. Feb 10th, 2026

गोवर्धन में युवक का शव मिला:परिजनों ने चार युवकों पर लगाया हत्या का आरोप , पुलिस जांच में जुटी

ByVijay Singhal

Jan 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में एकता तिराहे के समीप 27 वर्षीय जीतू बघेल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक के परिजनों ने चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जीतू (27) पुत्र गणेश बघेल निवासी बघेल मोहल्ला दसविसा, गोवर्धन का शव देर रात एकता तिराहा के पास मिला। परिजनों ने जीतू की मौत को हत्या बताते हुए आरोप लगाए हैं। मृतक के पिता गणेश बघेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गोवर्धन निवासी के रहने वाले चार लोगों ने उनके बेटे जीतू को मथुरा जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। उनके छोटे बेटे नितिन ने जब जीतू को फोन किया, तो जीतू ने थोड़ी देर में आने की बात कही थी। देर शाम जीतू घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गणेश बघेल ने आरोप लगाया है कि इन चारों युवकों ने उनके बेटे जीतू की हत्या कर शव को फेंक दिया। गोवर्धन पुलिस ने गणेश बघेल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के आरोपों की गहनता से जांच कर रही है। गोवर्धन कोतवाल ने बताया कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.