हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के बैरागपुरा मोहल्ले में रविवार को 28 वर्षीय युवक गोपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शंकर लाल के पुत्र गोपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गोपाल अविवाहित था और अपने परिवार के साथ रहता था। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को उसने अपने घर के एक कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और फांसी लगा ली। काफी देर तक जब गोपाल कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो गोपाल फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम गृह पर पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। गहरे सदमे में होने के कारण परिजन आत्महत्या का कोई ठोस कारण नहीं बता पाए। उन्होंने बताया कि गोपाल पिछले कुछ समय से चुपचाप रहता था, लेकिन किसी पारिवारिक विवाद की जानकारी उन्होंने नहीं दी। थाना प्रभारी गोविंद नगर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
