• Fri. Feb 13th, 2026

रिटायर्ड नेवी कर्मी से मिलने आई महिला का बाथरूम में मिला शव

ByVijay Singhal

Feb 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के राधा विंटेज कालोनी के एक फ्लैट में परिचित रिटायर्ड नेवी कर्मी से मिलने आई महाराष्ट्र की एक महिला की बाथरूम में संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। महिला को लेकर रिटायर्ड कर्मी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी सहित हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू की। मृत्यु के कारणों को जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। महाराष्ट्र के ठाणे एनसीआर कालोनी के रूम नंबर 83 की रहने वाली 50 वर्षीय ज्योत्सना सोनकर अपने परिचित नेवी से रिटायर्ड कर्मी मनोज कुमार शर्मा से मिलने के लिए मथुरा आई थीं। बुधवार सुबह आठ बजे वह मनोज कुमार के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित डी 203 राधा विंटेज फ्लैट में आई थीं। दोपहर 12 बजे वह बाथरूम में नहाने के लिए गई थीं। काफी देर होने के बाद भी वह बाहर नहीं निकलीं। ढाई घंटे तक महिला बाथरूम से बाहर नहीं निकलीं तो मनोज ने दरवाजा खोला। जहां महिला बेहोश हालत में मिलीं। इसके बाद मनोज उन्हें लेकर सिटी अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, हाईवे थाने के इंस्पेक्टर क्राइम उमेश यादव मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देख फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया, मनोज नेवी से रिटायर्ड कर्मी है। फ्लैट के बाथरूम में गैस का गीजर लगा हुआ है। प्रथमदृष्टया गैस से मृत्यु प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। हाईवे थाना क्षेत्र के डी 203 राधा विंटेज फ्लैट मनोज कुमार शर्मा के भाई के नाम है। मनोज इस फ्लैट में अकेला रहता है। उसने बताया, इंटरनेट मीडिया में कुछ माह पूर्व महाराष्ट्र की ज्योत्सना सोनकर से दोस्ती हुई थी। दोनों यू-ट्यूबर हैं। मनोज के अनुसार महिला बिजनेस के काम से उससे मिलने आई थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.