हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। दिल्ली-आगरा रेलवे मार्ग पर भूतेश्वर के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली की बाग बहादुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर पैंट, शर्ट और पैरों में सफेद रंग की चप्पल थी। उसके दाहिनी बांह पर पिताजी और माताजी लिखा हुआ है। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को देखकर यह साफ हो रहा है कि ट्रेन से गिरने पर सिर में चोट लगने से युवक की मौत हुई है। उसके नाक और कान से खून बह रहा था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए जनपद और आसपास के थानों को फोटो भेजी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
