• Wed. Feb 18th, 2026

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, गिरकर मौत की आशंका

ByVijay Singhal

Mar 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज विजय सिघल
मथुरा। दिल्ली-आगरा रेलवे मार्ग पर भूतेश्वर के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली की बाग बहादुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर पैंट, शर्ट और पैरों में सफेद रंग की चप्पल थी। उसके दाहिनी बांह पर पिताजी और माताजी लिखा हुआ है। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को देखकर यह साफ हो रहा है कि ट्रेन से गिरने पर सिर में चोट लगने से युवक की मौत हुई है। उसके नाक और कान से खून बह रहा था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए जनपद और आसपास के थानों को फोटो भेजी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.