हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। शहर कोतवाली के माल गोदाम रोड पर बुधवार सुबह रोडवेज बस चालक का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को उतारवाया। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। घाटमपुर ऊंचा गांव, सादाबाद, हाथरस निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ संजू (32) पुत्र ओम प्रकाश वर्तमान में रिफाइनरी इलाके में रहते थे। शैलेंद्र के चाचा विजय कुमार ने बताया कि वह अनुबंधित बस पर ड्राइवर के पद पर तैनात थे। काफी दिनों से उनकी तनख्वाह नहीं मिली थी। मंगलवार शाम को बस मालिक घर आया। उसने 15 हजार रुपये दिए। इसके बाद बस लेकर चलने को कहा। इस दौरान दो और अन्य लोग भी शैलेंद्र के साथ आए थे। सुबह पुलिस ने बताया कि शैलेंद्र का शव फंदे पर लटका मिला है। आरोप है कि शैलेंद्र की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया है। शहर कोतवाल उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि मौत का कारण क्या है। परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं। उनके आरोपों के आधार पर भी जांच की जा रही है, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
