• Wed. Feb 11th, 2026

एक सप्ताह से लापता युवक का शव खेत में मिला

ByVijay Singhal

Apr 6, 2023
Spread the love
मथुरा। थाना शेरगढ़ के जामा मस्जिद के पास रहने वाला इरफान (32) पुत्र उस्मान 29 मार्च को घर से निकला था पर वापस नहीं पहुंचा। काफी तलाश करने पर भी उसका सुराग नहीं लग सका। बुधवार सुबह छाता कोतवाली के खानपुर में बंबे के पास खेत में एक शव मिला, जिसकी पहचान इरफान के रूप में हुई। मृतक के चचेरे भाई राशिद का कहना है कि इरफान की हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए चेहरे को कुचला गया है।हालांकि पुलिस अभी हत्या से इनकार कर रही है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। कोतवाल संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मथुरा। एक सप्ताह से लापता युवक का शव बुधवार सुबह छाता के खानपुर गांव में खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का चेहरा क्षत विक्षत था । परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.