हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के पैगांव की पोखर में बृहस्पतिवार शाम को गांव की एक युवती का शव मिला। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि वह एक माह से गायब थी। गांव के ही कुछ लोगों पर अपहरण कर हत्या का शक जताया है। वहीं, पुलिस की जांच में घरेलू विवाद में आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या किए जाने संबंधी शरीर पर कोई चोट या फिर गला दबाने की पुष्टि नहीं हुई है। डूबने से मौत होना स्पष्ट हुआ है। थानाध्यक्ष शेरगढ़ सोनू कुमार ने बताया कि पिछले माह नौ नवंबर को गांव पैगांव निवासी युवती लक्ष्मी (21) पुत्री हरीराम निवासी पैगांव, शेरगढ़ अचानक गायब हो गई थी। उसके गायब होने पर परिजनों ने थाने पर 10 नवंबर को सूचना दी। पुलिस पड़ताल व परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि युवती का घर में खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें उसने आत्महत्या की धमकी दी थी। परिजनों ने उस बात को हल्के में लिया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
शव पोखर के किनारे मिला। शव बुरी तरह से गल गया था। जलीय जीव उसे नोच भी चुके थे। शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें भी डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। कोई भी चोट या गला दबाने का निशान नहीं मिला है। इधर, मृतका के पिता ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। आशंका है कि उन्होंने ही अपहरण कर हत्या की है। हालांकि अभी लिखित तहरीर पुलिस को इन आरोपों के संबंध में नहीं दी है। इंस्पेक्टर सोनू कुमार के अनुसार शव परिजनों को सौंप दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
