• Sat. Feb 14th, 2026

ट्रेन की पटरी पर मिला फिरोजाबाद के युवक का शव

ByVijay Singhal

May 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भूतेश्वर क्षेत्र में ट्रेन की पटरी पर फिरोजाबाद के युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। परिजन ट्रेन से कटने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। फिरोजाबाद के पीपल नगर निवासी सोनू ने बताया है कि उनका भाई मोनू (24) फिरोजाबाद में ही किसी निजी कंपनी में काम करता था। वह शादी के बाद से अपने ससुराल वालों के साथ रहता था। उन्होंने बताया है कि बृहस्पतिवार सुबह उन्हें पुलिस द्वारा सूचना मिली कि मोनू का शव बरामद हुआ है। वह अपने परिजन के साथ मथुरा आए। परिजन का कहना है कि मोनू यहां कैसे पहुंचा और क्या करने यहां आया था। इस बात की कोई जानकारी नहीं है। सीओ भूषण वर्मा ने बताया है कि अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अगर शिकायत मिलेगी तो जांच कराई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.