• Mon. Feb 16th, 2026

थाना नोहझील क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव

ByVijay Singhal

Jan 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में बाजना-गौमत मार्ग पर भगवती फार्म हाउस के सामने पेड़ पर अज्ञात युवक का शव गले में फंदा लगाये लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव मोर्चरी भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। मंगलवार सुबह बाजना क्षेत्र में बाजना-गौमत मार्ग पर भगवती फार्म हाउस के सामने पापड़ी के पेड़ पर करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव गले में मफलर से फंदे लगाकर लटका मिला‌। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह व बाजना चौकी प्रभारी अरविंद सिवाल ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जनपदों में संपर्क किया जा रहा है। प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक मजदूर भट्ठे पर काम करने वाला प्रतीत हो रहा है। युवक की शिनाख्त को पुलिस की टीमें बनाकर क्षेत्र के भट्ठों पर जानकारी कराई रही हैं‌।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.