हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में कपास के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। युवक का शव अर्ध नग्न हालत में पड़ा था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को थाना मगोर्रा क्षेत्र के सौंख कस्बे के पास स्थित सोन गांव के खेतों में युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों ने कपास के खेतों में युवक का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शिनाख्त के प्रयास के लिए युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से पहचान पत्र मिला। जिससे उसकी पहचान 23 वर्षीय गोविंद पुत्र कालीचरण निवासी खंदौली आगरा के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक के शव को देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। संभावना है कि उसकी पीट पीटकर हत्या की गई और फिर शव को कपास के खेत में फैंक दिया गया। पुलिस ने गोविंद की हत्या किए जाने की सूचना परिवार वालों को दे दी। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि युवक की हत्या किए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जो भी विधिक कार्यवाही होगी वह की जायेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
