• Wed. Feb 11th, 2026

वृंदावन तिराहे पर गड्ढे में मिला युवक का शव

ByVijay Singhal

Jan 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट में रिक्शा चलाने वाले युवक का शव कस्बा मांट में वृंदावन तिराहे पर खाली पड़े प्लाट में पानी के गड्ढे में मिला है। युवक पिछले रविवार से गायब था। कस्बा मांट में वृंदावन तिराहे पर स्थित एक खाली पड़े प्लाट में रविवार को लोगों को एक शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और शव को पानी से निकलवाया। युवक की पहचान मांट राजा निवासी गोविंदा (35) के रूप में हुई है। युवक के बड़े भाई बांके ने ने पुलिस को बताया कि गोविंदा रिक्शा चलाता था और पिछले रविवार से घर नहीं लौटा था। परिजन उसे तभी से तलाश करते घूम रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। शव परिजन के सुपुर्द कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.