• Wed. Feb 18th, 2026

हाईवे की नरेंद्र विहार काॅलोनी के निर्माणाधीन मकान की सीढ़ी से युवक का मिला लटका शव

ByVijay Singhal

Mar 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। हाईवे की नरेंद्र विहार काॅलोनी के निर्माणाधीन मकान की सीढ़ी से युवक का शव लटका मिला। गले में गमछे का फंदा लगा था। हाईवे पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। थाना हाईवे के गोविंदपुर निवासी बने सिंह (35) पुत्र बादाम सिंह का शव निर्माणाधीन मकान में मिलने की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने कब्जे में लिया। दो दिन पुराने शव से आई दुर्गंध के बाद हाईवे पुलिस को राह गुजरते लोगों ने यह सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने ऐसा कदम उठाया है। इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.