• Sat. Feb 21st, 2026

राया थाना क्षेत्र में पेड़ पर गमछे से फंदा लगाये लटका मिला युवक का शव

ByVijay Singhal

Feb 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिंस वर्मा
मथुरा। राया थाना अंतर्गत गांव हुलू के समीप गांव के बाहर पेड़ पर युवक का शव गले में गमछे से फंदा लगाये लटके मिला। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच में जुट गयी। गांव हुलू राया निवासी सौरभ (22) का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खड़े शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इसकी जानकारी जंगल की ओर जाते समय लोगों को हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची राया थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच को नमूने कलेक्ट कराये। इसके बाद पुलिस टीम ने पेड़ से शव को नीचे उतरवाने के बाद कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृत्यु की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सौरभ की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। इस पर एक साल का बच्चा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.