• Mon. Feb 9th, 2026

कोसीकलां में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

ByVijay Singhal

Jan 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। परिजन ने दुष्कर्म की आशंका व्यक्त करते हुए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो मौजूद लोगों ने विरोध कर दिया। अलीगढ़, अतरौली के एक गांव निवासी व्यक्ति यहां एक भटठे पर ईंटों की थपाई का काम करता है। उसके साथ पत्नी, बड़ी बेटी 17 वर्ष, पुत्र 12 एवं छोटी बेटी 14 वर्ष भी रह रहीं। मंगलवार सुबह उसे सूचना मिली कि उसकी 14 वर्षीय बेटी का शव भट्ठे पर बनी झोपड़ी में रस्सी के फंदे से लटका हुआ। जानकारी पर मजदूरों की भीड़ एकत्रित हो गई। शव काे देख लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पहुंची तो मजदूरों ने शव नहीं उठने दिया। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ वहां दुकान लगाने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ दुष्कर्म किया और साक्ष्य मिटाने के लिए उसे फंदे से लटका दिया गया। सीओ भूषण वर्मा एवं इंस्पेक्टर राजकमल सिंह ने मजदूरों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन देकर समझाया तब जाकर शाम करीब चार बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी देहात सुरेश रावत भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। भूषण वर्मा, सीओ,ने कहा,  झोपड़ी में लटके मिले बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.