• Tue. Feb 24th, 2026

तीन दिन से लापता 9 वीं छात्र का शव 25 फुट ऊंचा पेड़ से लटका मिला

ByVijay Singhal

Aug 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में 9वीं के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला। वह तीन दिन से लापता था। शव उसके घर से 2.5 किमी दूर जंगल में नीम के पेड़ से लटक रहा था। शव जमीन से 25 फीट की ऊंचाई पर था। मौके के हालात देखकर लग रहा था किसी ने मारकर लटका दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस किशोर की हत्या या आत्महत्या दोनों पक्षों को लेकर जांच कर रही है। शेरगढ़ थाने के बसई गांव निवासी ज्ञान सिंह किसान हैं। उनके दो बेटे हरेंद्र (15) और सूरज हैं। हरेंद्र 9 वीं कक्षा का छात्र था। भाई सूरज ने बताया कि उनका भाई हरेंद्र 3 अगस्त से घर से कहीं चला गया था। जिसके बाद उसे काफी तलाश किया तो कही उसका पता नही चला । घर वाले उसको फोन मिला रहे थे लेकिन कोई पता नहीं चल रहा था। इसी बीच गुरुवार को गांव का ही एक युवक रामफल खेतों की ओर भैंस चराने गया था। तभी उसकी नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। उसने इसकी सूचना शेरगढ़ थाने में दी। पिता का आरोप है कि किसी ने बेटे के शव को पेड़ से मारकर लटका दिया है। जितनी ऊंचाई पर शव लटक रहा है। उससे आत्महत्या की संभावना कम लग रही है। क्योंकि इतनी ऊंचाई पर कोई फंदा नहीं लगा सकता है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या लग रही है। फिर भी संघर्ष या चोट के निशान की पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हो रही हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.