• Sat. Feb 14th, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से शव के उड़े चिथड़े, लोगों की पुलिस से नोकझोंक

ByVijay Singhal

Dec 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना रिफाइनरी 9 नंबर गेट के सामने रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव के चिथड़े उड़ गए। घटना को लेकर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने सर्विस रोड पर जाम लगा दिया। गांव बेरी निवासी युवक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से लाैट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। लोगों ने दुर्घटना के लिए सर्विस रोड पर गलत व अवैध रूप से खड़े ट्रक व सीएनजी टैंकर को जिम्मेदार ठहराया। हादसे की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए। पुलिस से नोकझोंक भी हुई। थाना रिफाइनरी प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.