हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजीव भवन के सभागार में समस्त एडीओ पंचायत ,खंड प्रेरक, जिला कंसलटेंट, परियोजना प्रबंधक एवं जिला पंचायत राज अधिकारी की उपस्थिति में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सीएम डैशबोर्ड में पंचायती राज विभाग जनपद मथुरा के दो बिंदु केंद्रीय वित्त और राज्य वित्त प्रगति में प्रदेश में प्रथम स्थान पर होने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी के कार्यों की प्रशंसा की । एके शाही ने बताया कि सभी एडीओ पंचायत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, रेट्रोफिटिंग के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर कराएं।इसमें गुणवत्ता मानकों में कमी पाए जाने पर सचिव ,प्रधान पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। पंचायत सचिवालय, सामुदायिक शौचालय पर पंचायत सहायक और केयरटेकर की प्रतिदिन उपस्थिति ली जाए और अतिशीघ्र ऑनलाइन उपस्थिति लेने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
कोई भी पंचायत सहायक, केयर टेकर यदि नियमित अनुपस्थित नहीं रहता है तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई प्रारंभ करें। डीडी पंचायत ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सभी सचिव और प्रधान ग्राम सचिवालय पर शिकायत पंजिका तैयार करें एवं प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को दर्ज करें और ससमय उसका समाधान कराएं। ग्रामीणों की शिकायत जनपद कार्यालय या मंडल कार्यालय पर नहीं आनी चाहिए ,इसका समाधान ग्राम सचिवालय स्तर पर ही होना चाहिए। ग्राम पंचायत के पेंडिंग ऑडिट प्रस्तरों पर नाराजगी जताते हुए डीडी पंचायत ने कहा कि जिन ग्राम सचिवों के सर्वाधिक प्रस्तर लंबित हैं, यदि एक सप्ताह में उनका समाधान नहीं हो जाता है तो उन पर एफआईआर दर्ज कराया जाए। तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही भी प्रारंभ की जाए। सभी एडीओ पंचायत और खंड प्रेरक शासन की योजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा करें। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी नितिन कुमार ,जिला कंसलटेंट पवन कुमार ,शेखर कुमार, आदित्य, जिला प्रबंधक राहुल शर्मा एवं अपर जिला प्रबंधक राजेश सोलंकी ,समस्त एडीओ पंचायत एवं खंड प्रेरक उपस्थित रहे।
7455095736
