• Mon. Feb 16th, 2026

5 मार्च को होगा दाऊजी का हुरंगा महोत्सव, तैयारियां तेज

ByVijay Singhal

Feb 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में विश्व प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर में 5 मार्च को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक हुरंगा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर में इन दिनों रंग-बिरंगे गुलाल को सुखाकर विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। हुरंगा के पावन अवसर पर उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के गुलाल को पारंपरिक विधि से छानकर और सुखाकर सुरक्षित रखा जा रहा है, जिससे उत्सव के दिन भक्तों पर रंगों की वर्षा की जा सके। मंदिर प्रबंधक केपी तोमर और गोविंद प्रसाद त्रिपाठी प्रबंधक ने बताया कि हुरंगा की तैयारियों को लेकर प्रबंधन और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह है।
मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर में अभी से रंगों को तैयार किया जा रहा है। उत्सव में आने वाले लोगों की संख्या में ध्यान रखते हुए अभी और रंग-गुलाल मंगाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.