• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में माँ के दो थप्पड़ मारने पर बेटी ने लगाई ट्रेन के सामने छलांग

ByVijay Singhal

Dec 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित थाना हाइवे के अलवर पुल के समीप आगरा दिल्ली रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी का शव पडा मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव को देख लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पर हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय खुशी क्लास 9 की छात्रा थी،जो गोवर्धन चौराहा के पास एक स्कूल में पढ़ती थी। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में अपने माता पिता और बड़ा भाई और छोटी बहिन के साथ रहती थी। मंगलवार की रात को बेटी ने मां से 11 बजे के लगभग मगोड़े बनवाने की कहा तो मां ने मना कर दिया वो जिद पर अड़ी रही तभी मां ने उसके दो थप्पड़ मार दिए और बेटी गुस्से में अपने कमरे में चली गई। सुबह सभी लोग उठे तो पिता ने बेटी से पूछा आज स्कूल नही जाना तो बेटी ने मना कर दिया। पिता छोटी बेटी को स्कूल छोड़ने चले गए। लौट कर घर वापिस आए तो खुशी को घर ना पाकर खोज बीन शुरू कर दी। पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी तभी हाईवे पुलिस को ट्रेन से कटी हुई बच्ची की सूचना मिली तो उन्होंने परिजनों को बताया जिस पर मृत किशोरी के पिता ने अपनी पुत्री खुशी के रूप में शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेज दिया है। परिवार में बेटी की मौत से कोहरा मचा हुआ है वही माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.