• Mon. Feb 16th, 2026

यूडीएसपी पोर्टल पर भेजा जाएगा संक्रमित रोगियों का डाटा

ByVijay Singhal

Jun 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में मिलने वाले सात तरह की बीमारियों के मरीजों का डाटा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। इससे पहले यह डाटा प्रतिदिन ईमेल के माध्यम से भेजा जाता था। यह पोर्टल शनिवार से शुरू हो गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि हैपेटाइटिस बी व सी, चिकनगुनिया, टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया, हैजा, स्क्रब टाइफस जैसे 7 संचारी रोगों की सूचना शासन को पहले से ही भेजी जाती रही है। यह सूचना पूर्व में ईमेल के माध्यम से भेजी जाती थी लेकिन अब सूचना पोर्टल के माध्यम से भेजी जाएगी। यह पोर्टल शनिवार को शुरू हो गया। यह पोर्टल केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया है। इसका नाम यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस प्रोजेक्ट (यूडीएसपी) पोर्टल है। बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से सूचनाएं मांगे जाने का उद्देश्य यह है कि अब शासन को किसी विशेष मरीज का डाटा देखना हो तो उन्हें ईमेल के माध्यम से पहुंची सूचनाओं को देखने की आवश्यकता नहीं है। जबकि पोर्टल पर आप एक क्लिक से ही किसी भी मरीज की पूरी जानकारी देख सकते हैं। बताया कि फिलहाल जनपद में ऐसे मरीजों की संख्या शून्य है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.