• Sat. Apr 11th, 2026

एकादशी पर पंचकोसीय परिक्रमा लगाकर आराध्य के किए दर्शन

ByVijay Singhal

Aug 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उमस भरी गर्मी में बृहस्पतिवार को एकादशी पर भक्तों की भीड़ के कदम नहीं थमे। सुबह से पंचकोसीय परिक्रमा लगाकर भक्तों ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। शाम तक मंदिर में भीड़ उमड़ती रही, वहीं जाम के भी हालात रहे। स्थानीय एवं बाहरी श्रद्धालुओं का रैला सुबह से परिक्रमा करता दिखा। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक दिखी। बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण के नाम का भजन किया और मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन कर पुण्य कमाया। ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ के कदम नहीं रुके। सुबह से आस्था से लवरेज भक्त आराध्य के दर्शन करते दिखे। नगर की पंचकोसीय परिक्रमा में एकादशी पर उमड़ी भक्तों की भीड़ को देखते हुए वाहनों को नहीं रोका गया। बैखौफ होकर परिक्रमा में वाहन दौड़ते दिखे। इन वाहनों को रोकने के लिए पुलिस कतई गंभीर नहीं दिखी। जिससे जहां जाम के हालात रहे, वहीं भक्तों को भी परेशानी हुई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.