हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के विश्राम घाट स्थित यमुना महारानी मंदिर में जन्मोत्सव के अवसर पर देर रात तक विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। नवरात्र के छठे दिन आयोजित इन कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्तिमय माहौल में 56 भोग के दर्शन किए। सुबह से ही विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। भक्तों ने यमुना महारानी को दूध अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शाम को मंदिर और घाट को आकर्षक लाइटों व भव्य सजावट से सुसज्जित किया गया। देर रात तक चले विशेष कार्यक्रमों में भजन संध्या मुख्य आकर्षण रही। भजन-कीर्तन की मधुर धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते रहे। इसी दौरान यमुना महारानी को श्रद्धापूर्वक 56 भोग अर्पित किए गए।सजे-धजे 56 भोग के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। यमुना महारानी के दर्शन कर उन्होंने स्वयं को धन्य महसूस किया। घाट पर उमड़ी भीड़ के बीच व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय समितियों और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे क्षेत्र में देर रात तक भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने यमुना महारानी से सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। इन आयोजनों ने धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ यमुना के प्रति लोगों के भावनात्मक जुड़ाव को भी उजागर किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
