हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में चंद्र ग्रहण के अवसर पर दर्शन खुले रहेंगे। तीन मार्च को होने वाले चंद्र ग्रहण के दौरान ठाकुरजी के दर्शन दोपहर 3.20 से शाम 6.50 तक खुले रहेंगे। मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि होली उत्सव और ग्रहण के कारण दर्शनों के समय में परिवर्तन किया गया है। एक मार्च को सुबह मंगला, ग्वाल और शृंगार के दर्शन होंगे। इसके पश्चात दोपहर एक बजे से दोपहर 2.30 बजे तक ठाकुरजी बगीचा में विराजमान होकर होली खेलेंगे। शाम 4.30 से शाम पांच बजे तक शयन के दर्शन होंगे। शाम पांच बजे के बाद कोई दर्शन नहीं होंगे। दो मार्च को दर्शन यथावत रहेंगे। सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे तक होली के दर्शन होंगे। तीन मार्च को सुबह छह बजे होलिका दहन होगा। इसके बाद मंगला, शृंगार और ग्वाल के दर्शन होंगे। डोल महोत्सव सुबह 10 से 10.30 बजे तक, दोपहर 12.30 से दोपहर 1.30 बजे तक होगा। ग्रहण के दौरान शाम 3:20 से शाम 6.50 बजे तक ग्रहण के दौरान दर्शन निरंतर खुले रहेंगे। होली पर देशभर से तमाम श्रद्धालु मथुरा में डेरा डालते हैं। वे मंदिर के दर्शन सुलभता से कर सकेंगे।
