हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में जिंदल प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में डेयर डेविल्स ने रॉयल्स को आठ विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब विक्रम को दिया गया। विद्या देवी जिंदल स्कूल के मैदान पर आयोजित मैच का आरंभ मुख्य अतिथि सीओ भूषण वर्मा, यूनिट हैड नितिन शर्मा, संदीप रघुवंशी, वाइके त्यागी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर व टॉस उछाल कर किया। रॉयल्स के कप्तान शशिकांत ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। रॉयल्स की पूरी टीम 11 ओवर 5 गेंद में 84 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में उतरी डेयरडेविल्स की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर आठ ओवर तीन गेंद में 89 रन बना लिए। डेयर डेविल्स की टीम ने 8 विकेट से फाइनल मैच जीत लिया। 42 रन बनाकर दो विकेट लेने वाले बलवंत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। विक्रम ने जिंदल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 253 रन बनाए और आठ विकेट लिए। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार 10 विकेट लेने वाले पंकज को दिया गया। टूर्नामेंट में 22 छक्के व पांच विकेट लेने पर कृष्णा शर्मा, बेस्ट फील्डर राजेंद्र को पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम को शील्ड और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
