• Wed. Feb 18th, 2026

साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडर से 45.70 लाख हड़पे

ByVijay Singhal

May 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के धौली प्याऊ निवासी शेयर ट्रेडर्स को साइबर ठगों ने 45.70 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाली के धौली प्याऊ क्षेत्र निवासी रवि कुमार सक्सेना ने बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग का कार्य करते हैं। 7 दिसंबर 2024 को उनके फेसबुक के माध्यम से आयन जोसफ नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया। इसके बाद मोबाइल नंबर लिया और व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी। आरोपी ने शेयर मार्केट का अपना लंबा अनुभव बताया। आरोपी ने उनसे आधार और पैनकार्ड लेकर आदित्य प्रो एप पर रजिस्ट्रेशन कराया। बताया कि इस ग्रुप पर विशेषज्ञ सही समय पर शेयर बेचने और खरीदने की जानकारी देते हैं।

वह बातों में आ गए और 6 जनवरी तक 45.70 लाख रुपये की धनराशि शेयर मार्केट में निवेश कर दी। समय पूरा होने के बाद जब उन्होंने रुपये मांगे तो ब्रोकरेज फीस के नाम पर 89 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद उन्हें अपने साथ साइबर ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर थाने में जोसफ और प्रो. सेथूरथनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि धनराशि 36 से अधिक खातों में डाली गई है। खाता स्वामियों की जांच की जा रही है, साथ ही सभी खातों में होने वाला लेन देन बंद करा दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.