• Sun. Mar 29th, 2026

खाते से डेढ़ लाख रुपये पार, साइबर टीम ने कराये वापस

ByVijay Singhal

Mar 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
थाना हाइवे अंतर्गत शिवासा एस्टेट निवासी व्यक्ति के खाते से साइबर शातिरों ने ठगी कर डेढ़ लाख रुपये पार कर दिये। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। साइबर पुलिस ने उसके रुपये वापस कराये। बताते चलें कि मंगलवार को हाईवे क्षेत्र के शिवासा एस्टेट निवासी प्रदीप माहेश्वरी के मोबाइल पर दो मैसेज आये। इन्हें देखा तो उसके होश उड गये। बताते हैं कि मैसेज में दर्शाया गया कि उनके बैंक खाते से दो बार में एक लाख 48 हजार रुपये ट्रांसफर कर दूसरे खाते में चले गये। इसकी जानकारी होते ही परेशान हो पीड़ित ने साइबर थाने से सम्पर्क कर सूचना दी। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने तत्काल मामले की जांच कर संबंधित बैंक से संपर्क स्थापित कर उसके खाते के रुपये वापस कराये। तब जाकर पीड़ित ने राहत की सांस ली। साइबर थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि समय से जानकारी होने पर पीडित के रुपये बैंक से सम्पर्क कर रुकवाये जा सकते हैं। पीड़ित के साथ ठगी करने वालों के कुछ सुराग हाथ लगे हैं। उसकी तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.