• Wed. Mar 11th, 2026

साइबर शातिरों ने एसपी देहात की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी

ByVijay Singhal

Mar 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साइबर शातिर अब तो पुलिस से भी नहीं डर रहे। यही कारण है कि किसी शातिर ने एसपी देहात की फर्जी फेसबुक आईडी बना डाली। इसकी जानकारी होने पर एसपी देहात ने अपने एकाउंट पर पोस्ट डाल कर अपने अपनी फर्जी आईडी बनाने की जानकारी दी है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत अपने ड्यूटी पर सक्रिय रहने के साथ ही सोशल साइड पर भी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में साइबर शातिरों के खिलाफ गोवर्धन के चार गांव तो शेरगढ़ के दो गांवों में रेड कराते हुए दर्जनों साइबर शातिरों के खिलाफ धरपकड़ कार्रवाई की। अभी भी पुलिस टीम के साथ लगातार साइबर शातिरों की तलाश कराई जा रही है। साइबर शातिर ने एसपी देहात मथुरा सुरेश चंद्र रावत की फर्जी फेसबुक आईडी तैयार कर ली। एसपी देहात ने सदर थाने में तहरीर भी दे दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.