• Sun. Feb 22nd, 2026

डीग के दाऊजी मंदिर में फूल बगला भजन संध्या सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

ByVijay Singhal

Aug 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
डीग मे बल्देव छट्ट के अवसर पर डीग में दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । गोहिल छीपा समाज डीग द्वारा इस अवसर पर दाऊजी महाराज और रेवती महारानी का भव्य श्रृंगार किया गया और माखन मिश्री का भोग लगाया गया ।बल्देव छट्ट के अवसर पर मंदिर में फूल बंगला व विद्युत सजावट की गई । मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर दाऊजी महाराज और रेवती महारानी को माखन मिश्री का भोग लगाया और उनके भव्य दर्शन किए ।   इस दौरान अनेक  दाऊजी भक्त भक्ति से भाव विभोर होकर दाऊजी व खाटूश्याम जी के भजनों सहित अन्य भजनों  पर नृत्य करने लगें ।
 दाऊजी मंदिर में फूल बगला भजन संध्या  सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।इस दौरान लार्ड कृष्णा म्युजिकल फॉक ग्रुप के बृज मंडल के ख्याति प्राप्त कलाकारो द्वारा आयोजित भजन संध्या सहित कृष्ण की विभिन्न लीलाओ मयूर नृत्य सुदामा चरित्र लीला शिव तांडव  हनुमान जी द्वारा हनुमान चालीसा बृज होली  गणेश वंदना दाऊजी वंदना सहित .अनेक मनोहरी भजन व अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये । कार्यक्रम के दौरान गोहिल छीपा समाज  के पदाधिकारीयों पूर्व अध्पक्ष गिरिराज धरण सचिव  भगवानदास  उपाध्यक्ष रिकू .नवयुवक मंडल के गोलू शैलेन्द्र हेमंत योगेश धनेश कलुआ  दिनेश   ने ठाकुर जी स्वागत के साथ-साथ अन्य कलाकारों लोक वादकों का स्वागत  किया ।इस अवसर पर भारी संख्या में मंदिर आये  भक्तों ने दाऊ जी महाराज के दर्शन कर प्रसाद लगाया व प्रसाद ग गृहण किया ।कार्यकम में  महिलाओ बच्चों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी  गणमान्य नागरिक उपस्थित शामिल हुए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.