• Sat. Feb 21st, 2026

जवाहर बाग में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम:ओपन एयर थिएटर में गूंजे देश भक्ति के गीत,मथुरा के डीएम की पहल पर स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम

ByVijay Singhal

Jun 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सिविल लाइन एरिया में स्थित जवाहर बाग में शनिवार की देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जवाहर बाग में नव निर्मित ओपन एयर थिएटर पर स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी ओम प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी पुलकित खरे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे और सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। जवाहर बाग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भद्रवन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जैत तथा प्रेम देवी अग्रवाल स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। ओपन एयर थिएटर में कुल 8 कार्यक्रम हुए। बच्चों की प्रस्तुति देख कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उभरती
प्रतिभाओं को जमकर सराहा। जवाहर बाग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भद्रवान की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद भारत @ 2047 की थीम के ऊपर पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जैत के बच्चों द्वारा कार्यक्रम किया गया।तीसरे नंबर पर पांच प्रण की थीम पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भद्रवन के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। मीनार प्रदर्शन पर आधारित पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जैत के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी गई। राजस्थान नृत्य विधा पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा द्वारा प्रस्तुति दी गई। योगाभ्यास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जैत के छात्र छात्राओं द्वारा कार्यक्रम किया गया। राधा कृष्ण की लीला पर आधारित प्रदर्शन प्रेम देवी अग्रवाल स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया। बेटी हिंदुस्तान की थीम पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भद्रवान के छात्रा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में अंत में बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.