• Thu. Feb 19th, 2026

सी0आर0पी0एफ0 ने मनाया ”स्वच्छ भारत दिवस“ सेवा अभियान

ByVijay Singhal

Oct 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 16 बटा0 सी0आर0पी0एफ0 ने रांची बांगर स्थित अपने मुख्यालय में श्री नितिन कुमार, कमाण्डेन्ट 16 बटा0 के कुशल निर्देशन में  दिनाँक 02 अक्टूबर 2025  को  ”स्वच्छतोत्सव“ के अवसर पर ”स्वच्छ भारत दिवस“ समारोह का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय विधायक, बलदेव विधानसभा श्री पूरन प्रकाश ने पौधारोपण कर किया। इसके बाद विधायक महोदय, सीआरपीएफ के अधिकारी, जवान तथा स्थानीय नागरिकों ने नरसीपुरम एवं नये क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय परिसर के समीप श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर नागरिकों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वस्थ वातावरण बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। अपने संबोधन में विधायक श्री पूरन प्रकाश ने सीआरपीएफ के कर्मचारियों एवं नगर निगम के सफाई मित्रों के निरंतर योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश को स्वच्छ बनाए रखना केवल सफाई कर्मियों की नही, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत दिवस अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सीआरपीएफ के कर्मचारियों एवं नगर निगम के सफाई मित्रों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में श्री रोहित त्रिपाठी़ (उप0 कमा0) ने समारोह के मुख्य अतिथि विधायक श्री पूरन प्रकाश एवं अन्य अतिथियों को समारोह में पधारने हेतु आभार व्यक्त किया तथा श्री जय प्रकाश (द्वितीय कमान अधिकारी) एवं श्रीमती विजयालक्ष्मी चैहान (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) ने, मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अभियान में  माननीय विधायक बलदेव  श्री पूरन प्रकाश, श्री जय प्रकाश (द्वितीय कमान अधिकारी), श्रीमती विजयालक्ष्मी चैहान (मुख्य चिकित्सा अधिकारी),श्री राजेश्वर सिहं यादव (द्वितीय कमान अधिकारी),  श्री रोहित त्रिपाठी़ (उप0 कमा0), श्री लोकेश चैधरी (सहा0कमा0), के साथ अन्य अधीनस्थ अधिकारीगण, बल के अन्य कार्मिक एवं नगर निगम मथुरा के कार्मिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.