• Thu. Feb 12th, 2026

शराब, बीयर और भांग की दुकान लेने के लिए लगी भीड़

ByVijay Singhal

Mar 7, 2025
Spread the love
मथुरा। आबकारी विभाग ने बृहस्पतिवार को डैंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में अंग्रेजी-बीयर, देशी शराब और भांग की दुकानों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया। इसमें 13 ऐसी भी दुकान थीं जिनके लिए सिर्फ एक-एक आवेदन आया था। जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि तीन चरणों में 196 देशी शराब की दुकान के लिए 3686 आवेदन, 209 अंग्रेजी और बीयर की दुकान के लिए 3606, 7 मॉडल शॉप के लिए 101 आवेदन तथा 49 भांग की दुकान के 2229 आवेदन प्राप्त हुए। जांच में दो आवेदन निरस्त हो गए। बृहस्पतिवार को कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, सहायक आबकारी आयुक्त शैलेश शुक्ला के निर्देशन में पूरी पारदर्शिता के बीच लॉटरी पद्धति से जिले की सभी दुकानों का आवंटन हो गया। लॉटरी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.