हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्राद्ध पक्ष की अमावस शनिवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में कई दिनों बाद एक बार फिर भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचना शुरू हुआ, तो दोपहर तक भीड़ में बढ़ोत्तरी होती रही। शाम को जब मंदिर के पट खुले तो एक बार फिर भक्तों ने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने पंचकोसी परिक्रमा कर दूसरे मंदिरों में भी दर्शन किए। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को पड़ी अमावस के कारण भीड़ में बढ़ोतरी देखने को मिली। मंदिर को पहुंचने वाले दोनों ही मार्गों विद्यापीठ और जुगल घाट से हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर की ओर बढ़ रही थी। सुबह शुरू हुआ श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला दोपहर तक अनवरत रूप से जारी रहा।
दोपहर को पट बंद होने के बाद शाम को दर्शन के लिए श्रद्धालुओं ने चार घंटे इंतजार किया। शाम को दर्शन खुले तो एक बार फिर भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी। ठाकुर बांकेबिहारी के साथ राधावल्लभ मंदिर, राधा दामोदर, राधा रमन, कात्यायनी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए जुटती रही। अमावस का दिन होने के कारण सुबह से ही पंचकोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच गई। पूरा परिक्रमा मार्ग राधा रानी और बांके बिहारी के जयकारों से गूंजता रहा। दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ में बढ़ोत्तरी होती रही। श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे पहुंच स्नान किया और मंदिरों के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
