• Tue. Oct 28th, 2025

बरसाना में 2 लाख की भीड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत

ByVijay Singhal

Sep 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना में राधाष्टमी के दौरान दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। शनिवार सुबह लाडली जी के मंदिर में अभिषेक-पूजन का कार्यक्रम हो रहा था। करीब 2 लाख भक्त दर्शन के लिए बरसाना पहुंचे हैं। इसी दौरान लाडली जी के मंदिर की सीढ़ियों पर एक बुजुर्ग महिला बेहोश हो गईं। उन्हें सीएचसी लाया गया। वहां उनकी मौत हो गई।
वहीं, बरसाना के सुदामा चौक पर भी एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा, लाडली जी के मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। भारी भीड़ और गर्मी के कारण कुछ लोग रात में बेहोश हो गए। उन्हें लोग भीड़ के बीच से निकालकर अस्पताल लेकर गए। शनिवार यानी 23 सितंबर को राधाष्टमी ​​​​का पर्व बरसाना में​ मनाया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन में देशभर से श्रद्धालु कल रात से ही पहुंचना शुरू हो गए। शनिवार सुबह करीब 4 बजे राधाजी जन्म के साथ उनका अभिषेक किया गया। इस दौरान यहां भीड़ का दबाव काफी ज्यादा हो गया। अनुमान है कि करीब 2 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं।हालांकि, भीड़ के कारण मौत की बात को प्रशासन से खारिज किया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी भक्त की भीड़ के दबाव में मौत नहीं हुई है। एक बुजुर्ग महिला, जिनका शुगर लेवल हाई हो गया था। वो धर्मशाला में ठहरी हुई थीं। बिना कुछ खाए-पिए उन्होंने दवा ली थी। इसके बाद उनकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे बुजुर्ग को हार्टअटैक आया था। जब उनकी मौत हुई। वह चबूतरे पर बैठे थे। सोशल मीडिया पर कुछ लोग भीड़ में दम घुटने से दोनों की बातें लिख रहे हैं, जोकि सही नहीं है। वहीं, मथुरा पुलिस ने भी इस मामले में बयान जारी किया है। पुलिस का दावा है कि भीड़ या दम घुटने की वजह से किसी की मौत नहीं हुई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि मरने वालों में प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय श्रद्धालु राजमणि है। वो राधा रानी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थीं। शनिवार सुबह वह लाडलीजी के अभिषेक-पूजन में शामिल होने के लिए सीढ़ियों से लाडली जी मंदिर जा रही थीं। तभी भीड़ के बीच वो बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा, बरसाना के सुदामा चौक पर एक अन्य बुजुर्ग भी बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। पुलिस के मुताबिक, उनकी पहचान नहीं हो सकी है। सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर मनोज वशिष्ठ ने बताया,”दोनों ही श्रद्धालुओं को यहां मृत लाया गया था। महिला श्रद्धालु की मेडिकल हिस्ट्री में मधुमेह से पीड़ित होना सामने आया है। जबकि बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक से हुई है। राधाष्टमी पर 2 लोगों की मौत की बाद यहां आने वाले भक्त आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने रस्सी डालकर लोगों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन उससे कुछ स्पॉट पर लोगों का दबाव ज्यादा हो गया। इसी वजह से परेशानी बढ़ गई। हादसे के बाद मीडिया ने भक्तों से भी बात की। करनाल से आई एक महिला भक्त ने कहा,”इतनी दूर से हम सिर्फ दर्शन के लिए आए। इतनी ज्यादा धक्का-मुक्की हो रही है। पुलिस ने कई रास्ते बंद कर रखे हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। कई बार मैं गिरने से बची। सरकार ने यहां बाइक बंद कर दी। मेरे घुटनों का ऑपरेशन हुआ है। हमारे जैसे लोग कैसे जाए दर्शन के लिए।”
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.