• Wed. Feb 11th, 2026

जमुना पार और सदर बाजार क्षेत्र में नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर फसल बोई

ByVijay Singhal

Jul 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । महानगर के यमुना पार और सदर बाजार क्षेत्र में हजारों वर्ग मीटर नगर निगम की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा फसल लगाकर अवैध कब्जा करने की शिकायत को नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा गंभीरता से लेने पर मंगलवार को निगम की टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन को अपने कब्जे में कर लिया है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी का कहना है कि निगम की भूमि पर कब्ज़ा करने वालो के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही के साथ साथ आर्थिक दंड भी आरोपित किया जायेगा। यमुनापार स्थित ग्राम ईशापुर के खसरा संख्या 72 क्षेत्रफल 11760 वर्गमी नगर निगम भूमि पर कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा फसल लगाकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। नगर आयुक्त श्री चौधरी के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी के नेतृत्व में नगर निगम की प्रवर्तन दल टीम एवं यमुनापार पुलिस बल के सहयोग से अवैध अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा लगायी गयी फसल को जोतकर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराते हुए निगम सम्पत्ति के बोर्ड लगवाये गये।

इसके अतिरिक्त ग्राम मथुरा खादर में यमुना किनारे सदर बाजार में कुछ व्यक्तियों द्वारा लगभग 3000 वर्गमी सरकारी/नगर निगम भूमि पर फसल लगाकर एवं झोंपडी बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। जिसे नगर निगम टीम द्वारा फसल और झोपडी को हटवाकर नगर निगम सम्पत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। इस प्रकार नगर निगम द्वारा मंगलवार को लगभग 14760 वर्ग मी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया जिसकी बाजारी कीमत करोडो रु है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.