• Tue. Mar 24th, 2026

आंधी से बिछी फसलें, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी

ByVijay Singhal

Mar 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पिछले दिनों से लगातार बिगड़ रहा मौसम अब किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सोमवार को हुई बारिश और तेज हवाओं ने चौमुहां क्षेत्र के दर्जनों गांवों के खेतों में तबाही मचा दी। गेहूं, सरसों और आलू की तैयार फसलें खेतों में ही दम तोड़ रही हैं, जिससे किसानों की साल भर की मेहनत और जमा-पूंजी मिट्टी में मिलती नजर आ रही है। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने गेहूं के किसानों को पूरी तरह चौपट कर दिया है। अकबरपुर निवासी सहदेव सिंह और सिहाना के महेश सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन आंधी और बारिश ने फसल को बिछा दिया है। अब बालियों में नमी के कारण दाना काला पड़ जाएगा और पैदावार में गिरावट आएगी। यही हाल चौमुहां के खेतों का है। सरसों और आलू की खेती करने वाले किसानों की स्थिति और भी हृदयविदारक है। चौमुहां निवासी बच्चू सिंह ने बताया कि सरसों की फसल तैयार थी। बारिश और तेज हवाओं ने पूरी फसल को जमीन में लिटा दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.